Product Summery
Author: Asha Kavthekar
paperback
₹ 269
₹ 299
*फेसबुक के पीछे का असली 'फेस'* *मार्क जुकरबर्ग* आज फेसबुक के बारे में कुछ भी मालूम न हो, ऐसा व्यक्ति मिलना लगभग असंभव है। हर कोई थोड़े-थोड़े समय के बाद इस नीले आइकॉन पर क्लिक करके आभासी (वर्चुअल) दुनिया में प्रवेश करता रहता है और मानसिक संतोष पाता रहता है। इस भव्य-दिव्य और हर जगह फैले हुए, हमारी दुनिया को पूरी तरह घेर लेने वाले और जिसके बिना अब रहना भी संभव नहीं है, ऐसे फेसबुक का जिसने निर्माण किया, उस अनोखे व्यक्ति का जीवनसफर जानना भी उतना ही रोमांचकारी है। क्योंकि उनका यह सफर अद्भुत तो है ही... हमें बहुत कुछ सिखाने वाला भी है। प्रचंड बुद्धिमान, सॉफ्टवेयर के किंग, उत्कृष्ट लीडर, दानवीर व्यक्ति... ऐसा बहुमुखी व्यक्तित्व यानी मार्क जुकरबर्ग ।
कम उम्र में अपार सफलता टॉडलर सीईओ से लेकर आदर्श व्यक्तित्व तक का रोमांचकारी सफर कौशल और गुणों के बल पर सफलता खींच लाने वाला... पारंपरिक रास्तों को तोड़ते हुए सफलता के शिखर पर पहुँचने वाला.... युवाओं और उद्यमियों के लिए सफलता का रहस्य उजागर करने वाला... 1 अरब डॉलर का ऑफर पल भर में ठुकराने वाला युवक